फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   flow

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना हुई, जवाबदेही तय

Wed, 22 Jun 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
flow
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना हुई, जवाबदेही तय
विज्ञापन

सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संभावित बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत सिंचाई खंड द्वितीय की ओर से नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए उसमें जिम्मेदारों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक अभियंता के नेतृत्व में शिफ्टवार तीन टीमों को प्रतिदिन व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाया गया है, जबकि एक टीम को आरक्षित भी रखा गया है।
जिले में 15 जून से मानसून सक्रिय होने की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक वर्ष सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करते हुए उसमें कर्मियों को तैनात कर दिया जाता है, जिससे कि जिले में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो तो सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो जाए एवं सुरक्षात्मक कार्य तत्परता के आधार पर पूरा कर लिया जाए। विभागीय जिम्मेदारों की ओर से इस बार पहली टीम के रूप में जिलेदार बृजेश यादव व धावक आकाश सिंह, दूसरी टीम के रूप में जिलेदार कन्हैयालाल यादव व बेलदार रामअचल, तीसरी टीम में सींच पर्यवेक्षक बृजेश कुमार व धावक अनिल पटेल तथा चौथी टीम में सींच पर्यवेक्षक उमेश प्रसाद व बेलदार श्रीपति को तैनात किया गया है। वे कार्यालय परिसर में बने नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहकर सूचनाओं को एकत्र करेंगे तथा बाढ़ व अप्रिय स्थिति से जिम्मेदारों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

---------------
नियंत्रण कक्ष में इन नंबरों पर उपलब्ध कराएं सूचना
सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6389558171 तथा सहायक अभियंता के मोबाइल नंबर 9454689454 पर सूचना दी जा सकती है।
-------------
बारिश व बाढ़ से पैदा होने वाली समस्या की जानकारी के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष को संचालित कर दिया गया है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आमजन त्वरित रूप से उपलब्ध नंबरों पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव कपिल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed