फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Flood threat in border districts including hills, alert

Maharajganj News: पहाड़ सहित सीमावर्ती जिलों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट

Sun, 05 Oct 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Flood threat in border districts including hills, alert
सोनौली। नेपाल में हो रही भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार को वर्षा में और वृद्धि होने और नदियों में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। इसके चलते भूस्खलन और जलप्लावन का खतरा बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखकर आम जनता सहित सभी को सोमवार तक हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

नेपाली जल विज्ञान एवं मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली जलवाष्पयुक्त हवा का प्रभाव मधेश, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों के पूर्वी भागों तक फैल गया है। हालांकि यह पूर्व की ओर बढ़ने की प्रक्रिया में है। इसलिए, इसका प्रभाव पश्चिमी नेपाल की तुलना में पूर्वी नेपाल में अधिक दिखाई देगा। वर्तमान स्थिति में, पूर्वी राप्ती, नारायणी, बागमती, कमला नदियों और कोशी के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना है। अभी तक इन नदियों में जलस्तर ने खतरे के निशान को पार नहीं किया है। बताया गया है कि शनिवार के बाद कमला, बागमती और नारायणी नदियों तथा इनकी सहायक नदियों में जलस्तर खतरे के निशान पार करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed