{"_id":"6a569a03911541e945048780","slug":"flood-control-room-activated-surveillance-stepped-up-in-vulnerable-areas-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1034-161287-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में जनपद स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जिससे किसी आपात स्थिति में सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और राहत-बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नावों, लाइफ जैकेट, राहत सामग्री, दवाइयों और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का सत्यापन कर लिया गया है।
सभी तहसील व विकास खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करते हुए तटबंधों की स्थिति का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की क्षति या खतरे की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, बिजली, पशुपालन, खाद्य और रसद सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने अपील की कि बाढ़ संबंधी किसी भी सूचना या आपात स्थिति में जिला बाढ़ कंट्रोल रूम या संबंधित तहसील प्रशासन से तत्काल संपर्क करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।