फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five years of safety, our responsibility for the work...

पांच साल के सुरक्षा, काम के जिम्मेदारी हमार बा...

Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five years of safety, our responsibility for the work...
पांच साल के सुरक्षा, काम के जिम्मेदारी हमार बा...
विज्ञापन

महराजगंज। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। एक एक मत सहेजने की कोशिश हो रही है। जीत के लिए कितने बीडीसी सदस्य चाहिए, इसका आंकलन कर अपने अपने खेमे में सदस्यों को करने में लोग जुट गए हैं। इन दिनों सत्ता पक्ष के एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीडीसी सदस्यों को आश्वस्त किया जा रहा है कि चुनाव में साथ देने पर उनका हित होगा।
करीब 58 सेकेंड के वीडियो में सत्ताधारी दल के विधायक पूरे उत्साह के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। शुरूआत में कहा कि जा रहा है कि महराजगंज पहुंचने पर बाकी जो कमी है, उसे पूरा कर दूंगा। ठीक बा न, और आप लोग निश्चिंत रहें, जो मैने कहा है, वह पूरा क रूंगा। मेरी जिम्मेदारी है, कहीं से जबान नहीं कटेगा। राम राम, आराम से रहिए। मिठौरा ब्लॉक के एक उम्मीदवार का नाम लेते हुए विधायक वीडियो में कह रहे हैं कि वही चुनाव जीत रहे हैं, आप सब के सुरक्षा, काम के जिम्मेदारी हमार बा, कौन शक नाहीं बा न, इतने में पास में खडे़ लोग विधायक जिन्दाबाद के नारे लगाने लगते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति गमछा लगाए हुए विधायक के सामने हाथ जोडकर खड़ा नजर आ रहा है, उसने भी संतुष्ट होने का भरोसा विधायक को दिया। अंत में मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन करके विधायक वहां से चले जाते हैं। वीडियो जिले से बाहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मौज-मस्ती का वीडियो भी वायरल
एक कमरे में हंसते नाचते गाते हुए लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि नाचते हुए लोग बीडीसी सदस्य हैं। वीडियो एक कमरे का है। जिसमें तमाम लोग हैं। सभी भोजपूरी गीतों की धुन पर झूम रहे हैं। इस पूरी मस्ती का वीडियो खूब देखा जा रहा है। चुनाव से जोड़कर देखते हुए इस पर खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed