फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five year old girl raped in Brijmanganj area

Maharajganj News: बृजमनगंज क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five year old girl raped in Brijmanganj area
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र एक गांव में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को दिन में करीब चार बजे एक पांच वर्षीय बालिका घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाला एक 13 वर्षीय किशोर बालिका को बहला-फुसलाकर घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची। मां ने बालिका को लहूलुहान हालत में देखकर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी के होश उड़ गए। परिजन तत्काल बालिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बालिका की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed