फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five voter registration and 25 assistant registration officers nominated

Maharajganj News: पांच निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व 25 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित

Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five voter registration and 25 assistant registration officers nominated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण व 25 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में उप जिलाधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नौतनवां में उप जिलाधकारी व सिसवां में उप जिलाधिकारी निचलौल को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। सदर विधानसभा के लिए उप जिलाधिकारी सदर व पनियरा विधानसभा के लिए अपर उप जिलाधिकारी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में संबंधित तहसील के तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार व खंड शिक्षा अधिकारी को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप तैनात किया गया है। वे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि इनकी तैनाती से अभियान को गति प्रदान करने की कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed