फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five secondary schools will be renovated with 89 lakhs

Maharajganj News: 89 लाख से संवरेंगे पांच माध्यमिक विद्यालय

Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Five secondary schools will be renovated with 89 lakhs
​शिव जपत सिंह जनता इंटर कालेज ​​​भिटौली।
महराजगंज। प्रोजेक्ट अलंकार से जिले में पांच माध्यमिक विद्यालयों की दशा में सुधार होगा। इसके लिए 89,78000 रुपये स्कूलों के खाते में भेज दिए गए हैं। यहां पर कमरे की रंगाई और पुताई के साथ-साथ, उनकी मरम्मत और फर्श की स्थिति को भी सुधारने की व्यवस्था है। इसके अलावा, विद्यालयों के शौचालयों की स्थिति में भी सुधार किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुधारना और विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत विभाग ने आवश्यक कार्यों को कराने के लिए विद्यालयों के खातों में रकम भेजा है। अगस्त के अंत से इस पर काम शुरू होगा। जिन विद्यालयों की चहारदीवारी खराब है, अब नई चहारदीवारी बनेगी। कार्यों की निगरानी एक टीम करेगी और सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

प्रगति रिपोर्ट भी प्रत्येक दिन अपडेट करनी होगी। प्रोजेक्ट अलंकार का मुख्य उद्देश्य केवल भौतिक सुधार ही नहीं, बल्कि विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना है। बेहतर सुविधाओं से छात्रों की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा और वे एक सकारात्मक और प्रोत्साहक वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित पांच अशासकीय विद्यालयों की दशा में विशेष सुधार होगा, जो न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि विद्यालयों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस पहल से उम्मीद है कि इन विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्रों को एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकेगा। वर्तमान में जिन स्कूलों को रकम भेजी गई वहां जरूरी कार्यों को बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पांच माध्यमिक विद्यालयों में होंगे ये काम
लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज महराजगंज में तीन कमरे के निर्माण के साथ बरामदे का निर्माण 6,00000 रुपये की लागत से होगा। इंटरमीडिएट काॅलेज कोटा मुकुंदपुर में दो कमरे का निर्माण 6,03300 रुपये की लागत से होगा। शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली में भवन का मरम्मत कार्य, विद्यालय में टाइल्स व रंगाई-पुताई का काम 4,24,700 रुपये की लागत से होगा। दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार में 10 कमरे का निर्माण 50,00000 रुपये की लागत से होगा। रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज फूलमनहा में ऑडिटोरियम, भवन मरम्मत, बाउंड्रीवॉल का निर्माण 22,50, 000 रुपये की लागत से होगा।

इन स्कूलों को बजट का इंतजार
जिले के बद्रीदास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैंचा, लुंबिनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरेंदा, योगेश्वर संस्कृत विद्यालय बांसपार व मदन मोहन मालवीय संस्कृत विद्यालय परतावल का प्रोजेक्ट अलंकार से सुधार कराना है। इसी प्रकार अशासकीय सहायता प्राप्त जिन नौ विद्यालयों की स्थिति को सुधारना है उसमें नौतनवा इंटर कॉलेज, अभिनव विद्या मंदिर, संतलाल इंटर कॉलेज, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, सैयद अहमद जनता इंटर कॉलेज, विश्वंभरनाथ जनता इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, पंचायत इंटर कॉलेज व राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली का नाम है। इन सभी का नाम प्रस्ताव में शामिल है, लेकिन बजट जारी नहीं हुआ है। इन स्कूलों को बजट का इंतजार है।


पांच स्कूल के लिए बजट मिला तो संबंधित स्कूलों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। इस रकम से जरूरी कार्य कराए जाएंगे। प्रोजेक्ट अलंकार से स्कूलों की बदहाल दशा में निश्चित रूप से सुधार होगा। आने वाले दिनों में बदलाव दिखेगा।
-प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed