{"_id":"6a29c2fad95ce3d6990d3492","slug":"five-players-won-gold-medals-at-the-district-arm-wrestling-championship-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-178986-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन
आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ खिलाड़ी।
स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये, प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर किया गया सम्मानित
मुकेश कुमार, जीशान खान, अंकुर कुमार गौर, शहजाद अंसारी और शिवांश दुबे ने हासिल किया स्वर्ण पदक
महराजगंज। नगर के एक निजी विद्यालय में आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ महराजगंज के तत्वावधान में सेकेंड डिस्ट्रिक्ट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा एवं जिला सचिव संजय सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में सिसवा, निचलौल, पनियरा, नौतनवा, फरेंदा, परतावल सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंडिपेंडेंस स्कूल एलाइंस के अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने विशिष्ट अतिथि रितेश त्रिपाठी के साथ किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकेश कुमार, जीशान खान, अंकुर कुमार गौर, शहजाद अंसारी और शिवांश दुबे ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मुख्य अतिथि दशरथ गुप्ता ने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
रजत पदक विजेताओं में सृजन शुक्ला, हिमांशु पांडेय, अमन रावत, सत्यम मौर्या, अंशुमान शर्मा, प्रिंस जायसवाल तथा असीम अंसारी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नेशनल रेफरी राहुल राय के नेतृत्व में उत्सव शर्मा, साहेब सिंह सेठी और रियाज अली ने निष्पक्ष निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।
वहीं प्रशिक्षकों में आकाश चौधरी, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी, फराज अहमद और दयानंद त्रिपाठी सहित अन्य खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। जिला सचिव संजय सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन 13 एवं 14 जून को बरेली स्थित माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है।