फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five people injured in a brawl in Brijmanganj, reports of firing

Maharajganj News: बृजमनगंज में मारपीट में पांच लोग घायल, फायरिंग की चर्चा

Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in a brawl in Brijmanganj, reports of firing
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। तीन की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। चर्चा है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना गांव में भगौती यादव व पूर्व प्रधान रामफल उर्फ तेजू यादव के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। चर्चा है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक पक्ष से रामफल यादव (55), धर्मेद्र (20) व पिंटू (23) और दूसरे पक्ष से शिवकुमार (45) व भगौती (35) घायल हो गए। चिकित्सक के अनुसार धर्मेद्र, पिंटू व शिवकुमार को गोली लगने की आशंका है। वहीं रामफल के सिर को गोली छूकर निकल गई है। फायरिंग की आवाज के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा पहुंचाया। जहां से तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर फरेंदा व बृजमनगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे व ईंट चले हैं, जिसमें सभी लोग घायल हैं। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed