फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five labourers injured, three seriously, as cement-laden pickup overturns

Maharajganj News: सीमेंट लदी पिकअप पलटने से पांच मजदूर घायल, तीन गंभीर

Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Five labourers injured, three seriously, as cement-laden pickup overturns
रामपुरमीर पतरेगवा के बीच निचलौल रोड पर पलटी पिकअप। 
महराजगंज से निचलौल के पास सिंहपुर गांव जा रही थी सीमेंट लदी पिकअप
विज्ञापन

पिकअप में लदी थी 60 बोरी सीमेंट, बोरों के ऊपर बैठे थे सभी मजदूर

सिंदुरिया। महराजगंज-निचलौल मार्ग पर सीमेंट लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप बुधवार दोपहर रामपुर मीर व पतरेंगवा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार पांच मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
घायल नरसिंह माझी ने बताया कि पिकअप में करीब 60 बोरी सीमेंट लदी थी और सभी मजदूर बोरों के ऊपर बैठे थे। रामपुर मीर के आगे नवनिर्मित पंप पास पिकअप अचानक पलट गई। जिससे सीमेंट की बोरी मजदूरों के ऊपर गिर गई और वे दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान मुन्ना मांझी, नरसिंह मांझी, भरोसी मांझी, मिथुन और प्रदीप के रूप में हुई है। सभी बिहार के पश्चिम चंपारण व बेतिया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed