फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five development works without tender

Maharajganj News: बिना टेंडर करा दिए पांच विकास कार्य

Wed, 12 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Five development works without tender
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के पांच विकास कार्य बिना टेंडर के करा दिए गए। अधिशासी अधिकारी ने इसे श्रमदान घोषित कर दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी और सभासदों को पत्र के माध्यम से मामले से अवगत कराया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल ने ईओ के कार्यों की निंदा करते हुए आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा कि नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन में वेंडिंग जोन के सामने नाली, कार्यालय परिसर के सामने वेडिंग जोन, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 गांधीनगर से दुर्गा मंदिर मानसरोवर भारत माता मूर्ति का चबूतरा, सेल्फी प्वाइंट, जागिंग ट्रैक और फव्वारा, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 शास्त्रीनगर में फ्रेडी के मकान से चर्च गेट तक सीसी रोड का निर्माण कार्य व शास्त्रीनगर में मेन रोड से डिक्कू डेनियल के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य बिना टेंडर के कराए गए हैं। जांच के आधार पर कराए गए कार्य को श्रमदान घोषित किया गया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी सहित कई उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत में कराए गए कार्य जो अधिशासी अधिकारी की ओर से दर्शाया जा रहा है, वह सभी नियमानुसार ई टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं है। ईओ की ओर से इस प्रकार के कृत्य निंदनीय है। ईओ को निकाय व जनहित में कार्य करना चाहिए। निकाय की मर्यादा का हनन किसी भी लोकसेवक के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विजय लक्ष्मी जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर

नगर पंचायत के कार्य की जांच जेई के माध्यम से कराई गई। जिसका जियोटैग व फोटो है। उसी के आधार पर कार्य को श्रमदान घोषित किया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
पूजा सिंह परिहार,अधिशासी अधिकारी आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed