{"_id":"67ed97921b5000f9f204c54e","slug":"five-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-fire-brigade-team-could-not-reach-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146052-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल राख नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आग से पांच एकड़ गेहूं की फसल राख नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बरईपार में बुधवार को आग लगने से करीब पांच एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं माैके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचने पर किसानों में आक्रोश दिखा।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम चार बजे बड़हरा बरईपार और सलेमपुर के बीच सीवान में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं।
किसानों जब तक आग पर काबू पाते पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हादसे में बड़हरा बरईपार निवासी अतिकुर्रहमान की 75 डिस्मिल, रहीश अहमद की 45 डिस्मिल, कमरे आलम की 60 डिस्मिल, अकरम की 30 डिस्मिल, मोहम्मद युनूस खान की 15 डिस्मिल और जाने आलम की करीब 60 डिस्मिल गेंहू की फसल जल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान को रोका जा सकता था। वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है।