{"_id":"6988e798b3bce3958b0b5b6f","slug":"fitness-of-haj-pilgrims-mandatory-for-vaccination-maharajganj-news-c-206-1-go11002-171185-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीकाकरण के लिए हज यात्रियों की फिटनेस अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीकाकरण के लिए हज यात्रियों की फिटनेस अनिवार्य
विज्ञापन
महराजगंज। हज यात्रा अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। इससे पहले सभी को टीकाकरण व दवाओं की खुराक देने की कवायद पूरी होगी। लेकिन इस बार टीकाकरण के दौरान ही जायरीनों को अपनी फिटनेस साबित करने के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा। तभी उन्हें टीकाकरण व अन्य दवाओं की खुराक दी जाएगी।
जनपद के 71 जायरीनों को अप्रैल से शुरू हो रही धार्मिक यात्रा पर जाने की अनुमति दी गई है। हज ट्रेनर नूरुल हुदा इन दिनों हज यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग प्रपत्र बनवाने के लिए जागरूक कर रहे। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज यात्रा 2026 के प्रावधानों के तहत इसकी अनिवार्यता प्रभावी होने की जानकारी दी है। हज यात्रियों को टीकाकरण के दिन टीका लगने से पूर्व स्वास्थ्य टीम को अपनी मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र की छायाप्रति दिखानी होगी। बिना प्रमाणपत्र दिखाए हज यात्री टीकाकरण नहीं करा सकेंगे। हज यात्रा पर जाने से पहले सभी हज यात्रियों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाकर वैक्सीन की खुराक दी जाती है। इस बार हज यात्रियों को अपना मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र टीकाकरण से पहले बनवाने का निर्देश जारी किया है। टीकाकरण वाले दिन इसकी फोटो कॉपी टीकाकरण केंद्र पर मौजूद मेडिकल अफसर को दिखाना होगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र एवं कोविड रिपोर्ट हज पोर्टल पर अपलोड होनी है। मार्च में प्रारंभ होने वाले टीकाकरण शिविर से पहले सभी जायरीनों को प्रपत्र तैयार करने के लिए निर्देश दिए जा रहे।
हज यात्रा 2026 के प्रावधान में शामिल हिंदुओं के अंतर्गत जायरीनों को सभी जिम्मेदारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार टीकाकरण से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जायरीनों को बताया जा रहा।
विज्ञापन
तन्मय पांडेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी