फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fish suddenly started dying in Shiv Mandir pond

Maharajganj News: शिव मंदिर पोखरे में अचानक मरने लगीं मछलियां

Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fish suddenly started dying in Shiv Mandir pond
पोखरे से निकाली गईं मरीं मछलियां।
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित शिव मंदिर पोखरे में बृहस्पतिवार को अचानक मछलियों के मरने लगी इससे हड़कंप मच गया। यह पोखरा गांव के लोगों के लिए आस्था का केंद्र माना जाता है। यहां की मछलियों को कभी भी नहीं खाया जाता।
विज्ञापन

ग्रामीण पंकज सिंह, रमेश जायसवाल, राहुल सिंह, अमरेश यादव, रशीद खान का कहना है कि इस पोखरे की मछलियों का कभी भी शिकार नहीं किया गया है और न ही बेचा गया है। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु मछलियों को खिलाने के लिए भूजा लेकर आते हैं। शिकार नहीं होने से मछलियों का आकार बहुत बड़ा हो गया था। बृहस्पतिवार को अचानक मछलियों का मरना देख ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों ने मछलियों को बचाने के लिए पोखरे के पानी में चूना डाला, फिर भी 20 क्विंटल से अधिक मछलियां मर गईं। पोखरे से निकली कुछ मछलियों का वजन 35 किलो तक था। ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने बताया कि मरी हुई मछलियों को पोखरे से बाहर निकालकर पोखरे में चूना और पानी डालकर बाकी मछलियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस बारे में मत्स्य विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed