फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First they mess with meter reading, then in the name of improvement they make recovery.

Maharajganj News: पहले गड़बड़ करते हैं मीटर रीडिंग, सुधार के नाम पर करते वसूली

Tue, 06 Feb 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
First they mess with meter reading, then in the name of improvement they make recovery.
महराजगंज। शहर से लेकर गांव तक मीटर रीडिंग में बड़ा खेल चल रहा है। पहले रीडिंग गड़बड़ कर बिल दे दिया जाता है, फिर पीड़ित कार्यालय का चक्कर लगाते हैं, इसके बाद उनसे रकम की वसूली कर बिल ठीक कर दिया जाता है। इस समस्या से करीब तीन से चार हजार लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पनियरा, परतावल, घुघुली की पड़ताल में कमियां उजागर हुईं। तीनों केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। इनमें से अधिकतर लोग ऐसे थे जो बिल सुधार और मीटर की खराबी की सुधार के लिए महीनों से चक्कर लगा रहे हैं। बिजली विभाग की गलतियों की सजा उपभोक्ताओं को मिल रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पनियरा में करीब 12 बजे लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ लोग बिल जमा कर रहे थे तो कुछ बिल व मीटर की समस्या लेकर कर्मचारियों से गुफ्तगू करते नजर आए। यहां गिरगिटियां टोला ढौठा निवासी जितेंद्र मिले। उन्होंने बताया कि मीटर रीडिंग में गड़बडी की वजह से बिल गड़बड़ आ गया है। सुधार के लिए एक साल से पावर हाऊस का चक्कर लगा रहा हूं। सुधार न होने के कारण ओटीएस योजना में भी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाया। आज भी बिल सुधार कराने आया था, लेकिन नहीं हो पाया। अवर अभियंता को आज भी सुधार कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरगिटियां के समीउल्लाह को तो विभाग के कर्मचारियों की गलती ने इस कदर परेशान कर दिया है कि नींद हराम हो गई है। इनका एक महीने का बिल सात हजार आ गया है। बिल देखकर पावर हाऊस का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। बिल सुधार के लिए प्रतिदिन यहां आ रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है।

विद्युत उपकेंद्र परतावल में एक बजे खिड़की पर कुछ लोग खड़े होकर बिल जमा कर रहे थे। श्यामदेउरवां निवासी मोहन मिले, उन्होंने बताया कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। दिसंबर में बिल भुगतान कर दिया था। जनवरी का बिल 1251 रुपये आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed