फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First position among all tehsils of the district in IGRS disposal

Maharajganj News: आईजीआरएस निस्तारण में जिले की सभी तहसीलों का पहला स्थान

Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
First position among all tehsils of the district in IGRS disposal
- पहली बार एक साथ पहले स्थान पर आने पर अपर जिलाधिकारी ने जताई प्रसन्न्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रदेश स्तर से जारी की गई समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) निस्तारण के मामले में जिले के सभी चार तहसीलों को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर राजस्व विभाग के कार्यों के प्रति प्रसन्नता जताते हुए इसे आगे भी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पोर्टल समेत जिले के विभिन्न पोर्टलों पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण पर प्रशासन का अधिक जोर है। सभी उप जिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर नजर रखने को कहा गया है, जिसका परिणाम है कि शिकायतों को डिफाल्टर होने से पूर्व ही गुणवत्तापरक निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन

जिले स्तर पर अपर एसडीएम को नोडल बनाते हुए एक खंड विकास अधिकारी व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के नेतृत्व वाली समिति शिकायतों के निस्तारण में काफी रुचि दिखाती है। इस व्यवस्था का असर यह है कि जहां मामलों का बेहतर निस्तारण हुआ, वहीं जिले की सभी तहसीलों को एक साथ पहला स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
आईजीआरएस निस्तारण में शिथिलता बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगी। समग्र प्रयास से जिले को उपलब्धि मिली है। आगे भी सभी चार तहसीलों में शिकायतों पर नजर रखते हुए उसका गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए।
अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed