फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   first meeting of municipal board

Maharajganj News: नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में 34.81 करोड़ के आय-व्यय को मंजूरी

Wed, 21 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
first meeting of municipal board
नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करती नपा अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पलता मंगल।संवाद
नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक ने विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 34.81 करोड़ रुपये के आय व व्यय को मंजूरी दी गई। सभासदों ने वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विकास की बात रखी। विधायक, पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने नगर के समग्र विकास में समुचित योगदान देने का वादा किया।

नगर के विकास के लिए करेत्तर राजस्व से 2 करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपये, संपत्ति से एक करोड़ पांच लाख 30 हजार रुपये व अनुदान के रूप में 31 करोड़ 10 लाख रुपये आय प्राप्त करने को मंजूरी मिली। अधिष्ठान पर 10 करोड़ 50 लाख, निर्माण कार्य पर 12 करोड़ 80 लाख व अन्य कार्यों पर 11 करोड़ 51 लाख रुपये व्यय करने का निर्णय हुआ। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नगर पालिका के विकास के लिए बोर्ड मिलजुल कर कार्य करे। नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए मिट्टी, ईंट के टुकड़ों व राबिश को गिराया जाए। शासन से प्राप्त धन को विकास पर व्यय किया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि पालिका क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए बोर्ड कार्य करेगी। सभी सदस्य समय-समय पर जनहित से जुड़े अपने सुझाव उपलब्ध कराते रहें। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर के विकास के लिए बनी कार्ययोजना को मूर्तरूप देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...

सभासदों ने भी रखी अपनी मांग

सभासद संगीता ने विवाह घर का मूल्य घटाने, पार्क व सुलभ शौचालय बनवाने, सड़क, नाली व पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने आदि की मांग की। सभासद दुर्गावती ने जलनिकासी के लिए नाली व सीसी रोड के निर्माण की मांग की। सभासद लालजी गुप्ता ने जलनिकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की। कुछ सभासदों ने नगर पालिका के लिपिकों का पटल परिवर्तित करने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

...

बैठक में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक

नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में मीडिया से जुड़े लोगों के बैठने पर प्रतिबंध था। तीन घंटे तक बंद कमरे में बोर्ड के सदस्य चर्चा करते रहे। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि मीडिया को बोर्ड की बैठक में न बैठने का निर्णय बोर्ड का था, आगे से स्थिति को पहले ही स्पष्ट कर दिया जाएगा।


...

सभागार के सुसज्जित कक्ष का हुआ शुभारंभ

पालिका अध्यक्ष ने सभागार के सुसज्जित कक्ष का मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान निर्मेष मंगल, रविकांत पांडेय, कुंदन सिंह, डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, अमितेश, इंद्रेश, विजय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed