फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   first looted the goods by breaking the locks, now the house is occupied

पहले ताला तोड़कर सामान लूटा, अब घर पर कब्जा

Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
first looted the goods by breaking the locks, now the house is occupied
पहले ताला तोड़कर सामान लूटा, अब घर पर कब्जा
विज्ञापन

निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के टोला दूधराई में कुछ मनबढ़ों ने पहले महिला के घर का ताला तोड़कर सामान लूट लिया। फिर दबंगई के बल पर पीड़िता के घर पर कब्जा जमा लिया है। इस मामले में पीड़िता शनिवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
सिंहपुर गांव के टोला दुधराई निवासी रीता ने बताया कि गांव में खरीदी गई भूमि पर वर्षों से मकान बनवा कर दो बच्चों के साथ रहती है। पति बीर बहादुर रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब गए हैं। घर में ताला लगा बच्चों के साथ पति से मिलने चली गई। इसका फायदा उठाते हुए गांव के कुछ मनबढ़ों ने गोलबंद होकर पहले घर का ताला तोड़ सामान लूट लिया और उसके बाद घर पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों से मामले की जानकारी मिलने पर गांव पहुंची और मनबढ़ों का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। वह दो बच्चों के साथ गांव में दूसरे के घर रात काटने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक थाना प्रभारी श्यामसुंदर तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के मुताबिक, दोषियों पर कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed