फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   First he was embroiled in a border dispute, then a case was registered in two police stations.

Maharajganj News: पहले सीमा विवाद में उलझाया फिर दो थानों में दर्ज हो गया केस

Thu, 09 Oct 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
First he was embroiled in a border dispute, then a case was registered in two police stations.
नौतनवा। जनपद के दो थानों में एक ही मामले में केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। हालांकि पहले दोनों ही थाने के जिम्मेदार दूसरे थाने का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे थे। मामला जब एसपी तक पहुंचा तो दोनों थानों में केस दर्ज कर लिया गया। मामला दो युवतियों के संदिग्ध हालात में लापता होने से जुड़ा है। हालांकि दोनों को गोरखपुर से बरामद किया जा चुका है। अपनी दो सालियों के लापता होने की शिकायत लेकर सोनौली क्षेत्र निवासी युवक चार दिन से सोनौली और नौतनवा थाने के चक्कर लगा रहा था। दोनों ही थानों की पुलिस मामले को गंभीरता से लेने की बजाए पीड़ित को थाना क्षेत्र की सीमा विवाद में उलझाकर दौड़ा रही थी। मामला जब पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो दोनों थानेदारों ने आनन-फानन में एक नामजद व अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर लिया। एसपी ने मातहतों को इस कार्यप्रणाली पर जमकर लताड़ा तो सीओ अंकुर गौतम के साथ दोनों ही थानों की पुलिस मंगलवार की देर शाम दोनों बहनों को गोरखपुर से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed