फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firing range to be built for NCC cadets

जयपुरिया इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए बनेगा फायरिंग रेंज

Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firing range to be built for NCC cadets
जयपुरिया इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए बनेगा फायरिंग रेंज
विज्ञापन

- 46 वीं यूपी एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर कमलनयन ने किया निरीक्षण
फरेंदा(महराजगंज)। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए फायरिंग रेंज व ऑप्टीकल कोर्स बनेगा। जिसको लेकर बुधवार को एनसीसी 46 वीं बटालियन गोरखपुर के सूबेदार मेजर कमल नयन व सूबेदार तारसेम मंडिया ने निरीक्षण किया। कॉलेज के उत्तर दिशा में हास्टल व मंदिर के बीच फायरिंग रेंज बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

एनसीसी अधिकारी श्रीकांत गौड़ ने बताया कि फायरिंग रेंज 60 मीटर चौड़ा होगा। जिसकी रेंज क्षमता 50 से 25 फीट की होगी। इसके बनाए जाने से क्षेत्र के 50 किलोमीटर परिधि तक के एनसीसी कैडेटों को लाभ मिलेगा। पहले फायरिंग प्रशिक्षण के लिए छात्रों को पुलिस लाइन जाना पड़ता था, अब यह सुविधा जयपुरिया कॉलेज में ही मिलेगी। प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जो भी उनकी समस्याएं होती हैं उसको उच्चाधिकारियों तक अवगत करा कर समाधान का प्रयास किया जाता है। इस दौरान अनुज कुमार, शिवम पाठक, रामसागर, अभिजीत, मनीष, रिषी गुरूंग, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed