फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firing on businessman, attempt to rob

Maharajganj News: कारोबारी पर फायरिंग, लूट का प्रयास

Sun, 04 Aug 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Firing on businessman, attempt to rob
निचलौल। क्षेत्र के बरोहिया ढाला और पचमा गांव के बीच से होकर गुजरी देवरिया शाखा नहर पुल के पास शनिवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक किराना कारोबारी पर गोली चलाकर लूट का प्रयास किया। बदमाशों के हमले से बचते हुए किराना कारोबारी चिल्लाने लगा। लोगों को देख भागने के प्रयास में बाइक सवार बदमाश गिर गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचमा निवासी वशिष्ठ पांडेय निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित बरोहिया ढाला पर पांडेय किराना स्टोर की दुकान चलाते है। वह शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। पचमा गांव के बीच से होकर बहने वाली देवरिया शाखा नहर पुल के पूर्वी छोर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


बाइक पर बैठे तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर लूटने का प्रयास किया, लेकिन वशिष्ठ ने बदमाशों के हमले से बचते हुए चीखने चिल्लाने लगे। लूटेरे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। अचानक चीख पुकार की आवाज सुन लोग दौड़ने लगे। वही बदमाश लोगों की भीड़ को अपनी ओर आते देख आनन फानन में भागने लगे। इसी बीच बदमाशों की बाइक अचानक गिर पड़ी। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की किराना कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर रकम लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज यादव बताया जा रहा है। मौके से एक मैगजीन भी बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed