{"_id":"5fda11618ebc3e3db72e0c82","slug":"firing-of-accused-running-with-teak-bags-maharajganj-news-gkp377052131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन के बोटे लेकर भाग रहे आरोपितों पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन के बोटे लेकर भाग रहे आरोपितों पर फायरिंग
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज के पिपरा रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को वन सुरक्षा टीम ने पिकअप पर सागौन के 13 बोटे लेकर भाग रहे आरोपितों को रोकने के लिए फायरिंग भी की।
फायरिंग से पिकअप का पहिया फट गया। उसमें सवार आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। वनकर्मियों ने जहां पिकअप को लकड़ी समेत पकड़कर पकड़ी रेंज परिसर में खड़ा किया है। पिकअप के मालिक समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
वन सुरक्षा टीम के प्रभारी कासिम अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर वह टीम के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार की भोर में गश्त पर थे। पकड़ी रेंज के पिपरा रसूलपुर में जंगल की तरफ से तेज रफ्तार पिकअप आता दिखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगा। उसका पीछा कर फायरिंग की गई तो पिकअप का पहिया फट गया। उसमें बैठे व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पिकअप की जांच में उसमें 13 बोटा सागौन बरामद हुआ।
विज्ञापन
बरामदगी करने वाली टीम में जगदीश कुशवाहा, जयगोविंद मिश्रा, राजेश यादव, मनिराम आदि मौजूद रहे। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि वाहन का नंबर ट्रेस कर उस आधार पर उसके स्वामी समेत पांच लोगों पर वन अधिनियम तथा वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी भले ही भाग गए, लेकिन वन विभाग ने वाहन के पकड़ लिए जाने से उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाना शुरू कर दिया है। वाहन गोरखपुर के पीपीगंज के एक व्यक्ति के नाम से दर्ज है।