{"_id":"6af7718e388fc894380e00df","slug":"fires-were-found-in-five-fields-during-an-on-site-inspection-in-lakhima-tharua-and-ahirauli-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189143-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पराली बुझाने खेत में उतरे उप कृषि निदेशक, पांच किसानों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पराली बुझाने खेत में उतरे उप कृषि निदेशक, पांच किसानों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में पिछले तीन दिन से लगातार सेटेलाइट के जरिये खेतों में आग लगने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसमें पांच किसान खेत में पराली जलाते चिह्नित किए गए हैं।
लखिमा थरुआ और अहिरौली ग्राम पंचायत में कृषि उप निदेशक की स्थलीय जांच के दौरान पांच खेतों में पराली जलती मिली। आग की स्थिति देखकर उप कृषि निदेशक खुद खेत में उतर गए और मौके पर आग बुझवाई। साथ ही किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। सेटेलाइट से हो रही निगरानी में जिले में अब तक ऐसे किसानों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें सदर तहसील के 12, निचलौल के आठ और नौतनवा क्षेत्र के सात किसान शामिल हैं। विभाग ने सभी के खिलाफ नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शासन स्तर से सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की घटनाओं पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। किसी खेत में आग लगने का अलर्ट मिलते ही उसकी लोकेशन और खसरा नंबर विभाग को उपलब्ध हो जाता है। इसके बाद कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सत्यापन करती है। जिले की सभी न्याय पंचायतों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक निगरानी की जा रही है। गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
पराली जलाने पर 15 हजार तक जुर्माना
पराली जलाने पर किसानों को 2500 से 15000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि और फसल बीमा जैसी योजनाओं का लाभ मिलने पर भी रोक लग सकती है। विभाग की ओर से चिह्नित किसानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
खेत की उर्वरता भी हो रही नष्ट
कृषि अवशेष जलाने से खेतों की उर्वरता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। आग में मित्र कीट, केंचुए और जैविक कार्बन नष्ट हो जाते हैं। इससे मिट्टी की सेहत खराब होती है और धीरे-धीरे जमीन की उपजाऊ क्षमता घटने लगती है। एक एकड़ पराली जलाने से करीब 80 किलोग्राम नाइट्रोजन, 20 किलोग्राम फास्फोरस और 20 किलोग्राम पोटाश नष्ट हो जाता है। इसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये आंकी गई है।
बोले अधिकारीकिसान पराली जलाकर अपनी ही जमीन की उर्वरता खत्म कर रहे हैं। जिले में 450 से अधिक कस्टम हायरिंग सेंटरों पर सुपर सीडर और बेलर उपलब्ध हैं। किसान 1200 से 1500 रुपये प्रति एकड़ किराए पर मशीन ले सकते हैं। मशीन खरीदने पर 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर फोन कर मशीन बुक करा सकते हैं। पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें।
- संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक