फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firecracker Market: People liking peacock and firefly crackers

पटाखा बाजार : मोरपंखी और जुगनू पटाखे पसंद कर रहे लोग

Thu, 31 Oct 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Firecracker Market: People liking peacock and firefly crackers
महराजगंज। शहर से लेकर प्रमुख कस्बों तक पटाखे की दुकानें सजीं हैं। पटाखा बिक्री के लिए 48 स्थाई लाइसेंस हैं। वहीं 180 दुकानों के लिए प्रशासन ने अस्थायी लाइसेंस जारी किया है। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में 11 स्थानों पर पटाखों की बिक्री हो रही है। बाजार में इस बार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा है। ये कम आवाज करने के साथ ही ज्यादा रोशनी बिखेरते हैं। मोरपंखी और जुगनू पटाखों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शहर में 11 स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। यहां बड़ी संख्या में लोग रोज पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों को फुलझड़ी, अनार, चरखी पटाखे लुभा रहे हैं। युवा वर्ग में स्काई शॉट, चटाई, रॉकेट की मांग ज्यादा है। बाजार में जुगनू, पीकॉक, चटर-पटर, बटरफ्लाई, फोर-इन-वन स्काई शॉट के पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

पटाखा विक्रेताओं के मुताबिक बाजार में मौजूद पटाखे स्वदेशी हैं। चाइनीज आइटम बाजार से बाहर हैं। बाजारों में फुलझड़ी प्रति पैकेट पांच रुपये से लेकर सौ रुपये, चकरी की कीमत प्रति पीस 20 रुपये से चार सौ, अनार के दाम सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये प्रति पैकेट की रेंज में है। कारोबारी रमेश ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक में ही 20 फीसदी महंगे हुए पटाखे
इस बार पटाखों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में आतिशबाजी की खरीदारी करने वालों की जेब भी ढीली हो रही है। आतिशबाजी की कीमत पिछले वर्षों के मुकाबले 20 फीसदी तक बढ़ गई है। जब थोक में ही महंगाई बढ़ी है तो फुटकर में कीमत और ज्यादा रहेगी। पटाखा विक्रेता नरेश ने बताया कि बच्चों के लिए विशेषकर कम आवाज और ज्यादा रोशनी वाले पटाखे बाजार में हैं।





-----------------
जिले में इन स्थानों पर सजा है पटाखों का बाजार
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीजी कॉलेज मैदान, फरेंदा में गल्ला मंडी खाली मैदान, निचलौल में दामोदर पोखरी के पास खाली मैदान, नौतनवा में पूर्व विधायक के इंटर कॉलेज के पास खाली मैदान में, कोल्हुई में अड्डा बाजार खाली मैदान, घुघली में डीएवी इंटर कॉलेज खाली मैदान में, कोठीभार के राम-जानकी मंदिर खाली स्थान पर, श्यामदेउरवा में परतावल तिवारीजी के बगीचे में, बृजमनगंज में पक्के पोखरी के पास, चौक में सब्जी मंडी में, सिंदुरिया नगर पटरी पर पटाखे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed