फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire started from lamp, goods burnt to ashes

Maharajganj News: दीये से लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Fire started from lamp, goods burnt to ashes
नौतनवा। कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड में एक मकान में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे दीपक से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बे के अंबेडकर नगर वार्ड निवासी जुबैदा खातून ने घर के अंदर कमरे में काजल बनाने के लिए दीपक जलाकर रख दिया और बकरी के लिए घास काटने चली गई। इसी दौरान घर में रखें दीपक से आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने बाल्टी में पानी भर-भर कर आपको बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। सूचना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed