फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire safety audit of hotels, restaurants and dhabas

Maharajganj News: होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों का फायर सेफ्टी ऑडिट

Fri, 05 Jun 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fire safety audit of hotels, restaurants and dhabas
महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देश पर किया गया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा लखनऊ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का अग्निशमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव अपनी टीम के साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और वहां उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता परखी।
अग्निशमन विभाग की टीम ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। कर्मचारियों और मौजूद लोगों को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरणों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को सदैव कार्यशील अवस्था में रखें तथा समय-समय पर उनका रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed