फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fire in wheat crops

Maharajganj News: 100 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 06 Apr 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 06 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
fire in wheat crops
परासखाड में जलता हुआ गेंहू का फसल ।संवाद
फोटो
विज्ञापन

भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी, अलग-अलग स्थानों पर हुईं घटनाएं संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुससार, क्षेत्र के परासखाड़ व परसिया खुर्द में आग लगने से 100 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र के परसिया खुर्द में गेहूं की कटाई चल रही थी। उसी दौरान भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से फसल में आग लगी। थोड़ी देर के बाद गेहूं का खड़ी फसल जलने लगी।
थोड़ी ही देर में परासखाड़ के सीवान में भी आग लग गई। गांव के राम वृक्ष, रामप्रीत, चिन्नी, विश्वंभर, केशव, विनय, महेश, नरेश, सरोज, सुर्यमन, भगाने, छेदी, जयराम, झिनकू चौधरी आदि किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर नायब तहसीलदार शत्रुघ्न राय, कानूनगो चंद्रमणि पांडेय, ग्राम प्रधान रामजतन गुप्ता व हल्का लेखपाल निशा सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बेलराई में अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें करीमुल्ला की 30 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मटिहनवा गांव के सिवान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बड़िहारी गांव के किसानों की करीब पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाते ही हलका लेखपाल अशोक कुमार मिश्र एवं अमरेश कुमार मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि गांव पुरैना व बड़िहारी निवासी जमाल अहमद, अनवर आलम, मकसूद आलम, किशुन, मुखलाल, सुभाष, शिव पूजन, राम कुमार, बुद्धिराम, सदानन्द जमाल, अहमद सहित किसानों का पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed