{"_id":"662aec105e0fe141080347e7","slug":"fire-breaks-out-in-three-villages-70-huts-reduced-to-ashes-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-538316-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन गांवों में लगी आग, 70 झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन गांवों में लगी आग, 70 झोपड़ियां राख
Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
घुघली। बृहस्पतिवार को हवा के तेज झोंको के साथ आग के कहर ने क्षेत्र के कई गांवों में करीब 70 झोपड़ियों को राख कर दिया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। करीब तीन घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
बृहस्पतिवार दोपहर में क्षेत्र के रामपुर बलडीहा गांव के साधन सहकारी समिति के पिछले हिस्से में बसे लगभग चार पांच घर जल कर राख हो गए। गांव के लोग घर से गैस सिलिंडर व कुछ सामान लेकर गांव से बाहर शिव मंदिर के तरफ गए जहां आग का प्रभाव नहीं पहुंच गया था। भरवालिया गांव के छोटे टोले पर आग की चिंगारी आ पहुंची। एक-एक कर कई झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया।
घर का सामान निकालने में लोग कामयाब नहीं हो पाए। हरी लाल, राम सूचित, राम लखन, चंद्रिका, राधे, बटोही, राजू, रामू, मदन, मोहन, संजय गुप्त, राम प्रसाद, राम केवल, अशोक, उर्मिला, देवी अकलू, दिलीप आदि के घर में आग लगी और सब कुछ जलकर राख हो गया। आग पतालकुई गांव पहुंची कई घरों में सब कुछ जलकर राख हो गया। जिसमे की रामजतन, दुलारे, शैलेश, दिनेश पासवान, संतोष, विपिन बिहारी, ओमप्रकाश सहित लगभग 60 कर जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
भरवलिया गांव के हरि ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। गेहूं, चावल, कपड़े समेत अन्य ज़रूरी सामग्री जलकर राख हो गया है, अब तो मदद की दरकार है।
पतालकुई गांव के रामजतन ने बताया कि गनीमत रहा की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज हवा के कारण आज ने विकराल रूप धारण कर लिया था। गांव के सभी लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। लगभग सभी के रोजमर्रा के जरूरत में आने वाले सामान खाद्यान्न आदि कर राख हो गए हैंl आग लगने के दौरान मवेशियों को बाहर कर दिया गया था। कुछ लोग जरूर का सामान निकाल कर बाहर पोखरा की ओर चले गए थेl गांव में करीब घंटे भर सभी लोग दहशत में रहे।
उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर लेखपाल को नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देशित किया गया है नियमानुसार मिलने वाली हर संभव मदद पीड़ितों को मिलेगी।