फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR will be lodged.

अब एक क्लिक से दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 23 Jul 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged.
अब जिले में एक क्लिक से दर्ज कराएं एफआईआर
विज्ञापन

- जिले में मिलेगी यूपी कॉप मोबाइल एप की सुविधा
- शिकायतकर्ता को एसएमएस से मिलेगी कार्रवाई की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अब आपको थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश सरकार इस समस्या से निजात पाने के लिए यूपी कॉप मोबाइल एप की शुरुआत की है। इस एप के जरिए पीड़ित घर बैठे अपनी शिकायत थाने में दर्ज करा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। इसकी जानकारी भी आपको घर बैठे मोबाइल पर एसएमएस से मिल जाएगी।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि अन्य जिलों की तरह अब महराजगंज में भी इस एप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके माध्यम से पीड़ित वाहन चोरी, वाहन लूट, सामान्य चोरी, नकबजनी, स्नैचिंग, साइबर अपराध आदि की ऑन लाइन एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। इस एप के माध्यम से की जाने वाली शिकायत पर संबंधित थाना-कोतवाली पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी। उसकी जानकारी पीड़ित को एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इस एप को गुगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से कोई भी डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed