{"_id":"6aa072045ded5c1a51052170","slug":"fir-registered-over-allegation-of-luring-away-a-teenage-girl-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184756-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
परिजन ने अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगाया आरोप
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर चौक पुलिस नेप्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, दो सितंबर को दिन में करीब 11 बजे किशोरी घर से लापता हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन तीन सितंबर को दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच किशोरी ने एक मोबाइल नंबर से अपनी मां को फोन किया। फोन पर वह रोते हुए मां से अपने पास बुलाने की बात कह रही थी। इसी दौरान एक पुरुष ने फोन लेकर किशोरी की मां से बात की और कथित तौर पर कहा कि जब वह अपनी बेटी की शादी उसके साथ कराएंगी तभी किशोरी को वापस भेजा जाएगा।
इसके बाद चार सितंबर को एक अन्य मोबाइल नंबर से महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि किशोरी उसके लड़के के पास है और वह उसे घर भेज देगी। हालांकि, इसके बाद दोनों नंबरों पर संपर्क करने के बावजूद किशोरी को वापस नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोबाइल नंबर धारक नाम पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।