{"_id":"6980f3d0d249e5e81809632a","slug":"fir-registered-for-attacking-12-in-land-dispute-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-170694-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन विवाद में हमला 12 करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन विवाद में हमला 12 करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्वरित न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दुर्गेश शर्मा पर उनके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। घटना 6 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे घटी, जब आरोपी राधेश्याम शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने दुर्गेश की दुकान पर ताला लगाने की कोशिश की। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्गेश शर्मा घुघली के श्यामनगर मोहल्ले में रहते हैं। उनके अनुसार, आरोपी राधेश्याम, घनश्याम, रामानंद, गणेश, अशोक, श्रेयांश और महिलाएं सुनीता, दुलारी, रंभा, अंजू, नीतू व पूजा, सभी पड़ोसी और पटीदार हैं। ये सभी शिवपूजन शर्मा के परिवार से संबंधित हैं। दुर्गेश का आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर उन्हें पीटा, उनके भाई राजन शर्मा, भाभी कंचन, पत्नी लकी और मां शीला देवी को भी घायल कर दिया। कंचन और लकी गर्भवती हैं, उन्हें पेट में चोट लगी। हमले में घर में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने दुर्गेश की जेब से जमीन के कागजात व 3,200 रुपये लूट लिए।
घटना मुख्य मार्ग पर होने के कारण कई राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर जान बचाई। दुर्गेश का कहना है कि आरोपियों ने थाने जाने पर हत्या की धमकी दी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में मेडिकल परीक्षण हुआ। दुर्गेश ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उभय पक्षों को शांतिभंग में चालान कर दिया। कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
दुर्गेश ने पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, त्वरित न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। प्रार्थना पत्र में घटना का वीडियो क्लिप भी संलग्न था, जिसमें आरोपी मारपीट करते दिख रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष घुघली को आदेश दिया कि प्रार्थना पत्र में वर्णित घटना पर उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच सुनिश्चित करें। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आराेपी राधेश्याम, घनश्याम, रामानंद, गणेश, अशोक, श्रेयांश, सुनीता, दुलारी, रंभा, अंजू, नीतू व पूजा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।