{"_id":"6a5a9639c7aafe0a860ef944","slug":"fir-registered-against-village-head-on-charges-of-attempted-rape-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181465-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ग्राम प्रधान समेत दो लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
शिकायत पत्र के मुताबिक अप्रैल माह के नौ तारीख को पीड़िता शाम के समय में अपनी नाबालिग बेटी का इलाज कराकर सिसवा बाजार से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान वह बौलिया बाबू कर्बला के पास पहुंची ही तभी दोनों आरोपी बाइक से पहुंचे और पीड़िता को रोक लिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान सहित दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की नीयत से पीड़िता के साथ जबरदस्ती की।
पीड़िता ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां दीं। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।