फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against two relatives for failing to repay a loan of 91,000

Maharajganj News: 91 हजार रुपये उधार लेकर नहीं किया वापस, दो रिश्तेदारों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two relatives for failing to repay a loan of 91,000
वर्ष 2024 में हुआ था विवाद, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ प्राथमिकी
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर कई गई कार्रवाई
महराजगंज। 91 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में गाली-गलौज, दुकान में सामान बिखेरने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राजमंदिर निवासी शिवम पटेल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आजाद नगर निवासी आकाश पटेल उसके रिश्तेदार हैं। आरोप है कि मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में आकाश ने अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शिवम से 91 हजार रुपये उधार मांगे और एक माह के भीतर वापस करने का भरोसा दिया। शिवम के अनुसार उसने 30 मार्च को 40 हजार और 20 हजार रुपये तथा एक अप्रैल को 20 हजार रुपये गूगल-पे के माध्यम से दिए। इसी दिन 11 हजार रुपये नकद भी दिए। इस तरह कुल 91 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

शिवम का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बाद रुपये मांगने पर आकाश ने पहले 5 जून 2024 तक भुगतान करने का आश्वासन दिया। स्टांप पेपर पर उसने लिखित आश्वासन भी दिया। इसके बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। 26 अगस्त 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 20 मार्च 2026 की शाम करीब छह बजे आकाश पटेल और उसके पिता राजेश पटेल चिऊरहा रोड स्थित शिवम की दुकान पर पहुंचे। रुपये मांगने पर दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखा सामान बिखेर दिया। आरोप है कि सामान बिखेरने से करीब तीन हजार रुपये का नुकसान हो गया। आरोप है कि दोनों ने रुपये दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिवम ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और बाद में पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से देने का दावा किया लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी आकाश पटेल व राजेश पटेल निवासी आजाद नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed