फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against two for entering the house and assaulting

Maharajganj News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two for entering the house and assaulting
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार खास गांव में 25 मार्च की रात घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। अनीता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे चंदन को हनीफ निवासी मौजा परासखाड़, थाना चौक और समीम निवासी ग्राम बेलभार अड्डा, थाना नौतनवा ने उनके घर के दरवाजे पर घेरकर मारने-पीटने की कोशिश की। चंदन अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो दोनों आरोपी घर में घुस गए और वहां भी उसे मारा-पीटा। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। जाते समय दोनों आरोपी चंदन और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। अनीता ने 27 मार्च को थाने में शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हनीफ और समीम के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed