Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against three for Dalit harassment

Maharajganj News: तीन पर दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three for Dalit harassment
पनियरा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो महीना पहले अनुसूचित महिला की पिटाई के मामले में नामजद तीन लोगों पर दलित उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुड़िला बाजार निवासी शकुंतला देवी की तहरीर के अनुसार, बीते 13 अक्तूबर की शाम साढ़े चार बजे वह गोरखपुर से अपने बच्चों से मिलकर आ रही थी, उसी समय रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पनियरा निवासी राजेंद्र, अर्चना व रूपाली ने महुअवां पुलिया के पास उसे रोककर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली देते हुए बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया है कि पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली तो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर उक्त तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed