{"_id":"6a8def92c17c5eb8820f1b65","slug":"fir-registered-against-nine-people-including-the-husband-for-dowry-harassment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-183940-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा टोला पंडितपुर निवासी विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शमां आरा सिद्दीकी के अनुसार, उसका निकाह 17 नवंबर 2025 को सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर बाजार वार्ड नंबर-16 निवासी मो. अतहर के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के करीब 20 दिन बाद से ही पति समेत ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और पति की दुकान खुलवाने के लिए मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच जुलाई की रात ससुराल वालों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर तालाब में फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे अब भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मो. अतहर, ससुर मो. आलम, सास फातमा खातून, ननद तमन्ना, सोहर बानो, शमा, शबनम, रसीदा और फमिदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।