फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against five individuals, including the school administrator, regarding a dispute that took place six months ago.

Maharajganj News: छह माह पूर्व हुए विवाद में विद्यालय संचालक सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Jul 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals, including the school administrator, regarding a dispute that took place six months ago.
खेत में प्लास्टिक फेंकने से मना करने पर फरवरी माह में हुआ था विवाद
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगाहपुर में खेत में प्लास्टिक फेंकने से मना करने पर विद्यालय संचालक से छह माह पूर्व किसान का विवाद हो गया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर बृजमनगंज पुलिस ने विद्यालय संचालक सहित पांच नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के शिवबरनजोत निवासी वृद्ध किसान रामलखन (75) ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जनवरी को अपने खेत में खाद डलवाने गया था। खेत में प्लास्टिक, पॉलिथीन, बिस्किट व टाॅफी के रैपर मिलने पर बगल में संचालित हो रहे विद्यालय के स्टाफ से खेत में प्लास्टिक व रैपर फेंकने से मना किया। एक फरवरी को विद्यालय संचालक सहित आठ लोग घर पर लाठी डंडे के साथ घर पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी और घर में रखा सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के एकत्र होने पर मामला शांत हुआ। एक फरवरी को थाने पर तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छह फरवरी को उच्चाधिकारियों को पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई थी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर किसान की तहरीर पर विद्यालय संचालक विष्णुसागर, विद्यासागर, शिवसागर, सत्यम, किरनलता व विद्यालय के तीन अन्य स्टाफ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed