फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against a young man for allegedly molesting and assaulting a female student.

Maharajganj News: छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against a young man for allegedly molesting and assaulting a female student.
आरोपी ने छात्रा को मारा थप्पड़, सदर कोतवाली में दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आजिज छात्रा नहीं जाती है कॉलेज

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने पड़ोस के युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने वूमेन पावर लाइन (1090) पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
छात्रा (19) ने पुलिस को बताया कि आरोपी भरत वर्मा उसके घर के पास रहता है। आरोप है कि वह काफी समय से उसे परेशान करता आ रहा है। छात्रा के अनुसार, कॉलेज आते-जाते समय आरोपी रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता और अश्लील बातें करता था। इससे वह डर के कारण कॉलेज जाना तक बंद कर चुकी है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मां और भाई खेत में काम करने गए थे। उसका भाई खाद लेने के लिए कुछ देर के लिए घर आया था। उस समय वह घर के अंदर कपड़े सिल रही थी। भाई जल्दबाजी में मुख्य दरवाजा खुला छोड़कर खेत चला गया। आरोप है कि इसी दौरान दरवाजा खुला देखकर भरत वर्मा जबरन घर में घुस आया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने अश्लील फब्तियां कसते हुए खुद को फोन करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे चार थप्पड़ मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने जब मां और भाई के आने की बात कही और घटना की जानकारी देने की चेतावनी दी तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसने धमकी देते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह काफी डरी और सहमी हुई है। उसे आरोपी से अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी भरत वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed