{"_id":"6a4ebc97d46b587a7b057c8c","slug":"fir-registered-against-a-young-man-accused-of-eloping-with-a-young-woman-under-the-pretext-of-marriage-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180761-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, युवक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर 21 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 29 जून की शाम करीब आठ बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव का ही रामअशीष उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। महिला का कहना है कि उनकी पुत्री घर से जाते समय उनके बैग में रखे 10 हजार रुपये नकद और मंगलसूत्र भी साथ ले गई।
परिजन ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही आरोपी युवक उसे अपने साथ ले गया है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामअशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।