{"_id":"5f528a968ebc3e3389058885","slug":"fir-on-three-in-enbezzlement-case-maharajganj-news-gkp3643097139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में प्रधान सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में प्रधान सहित तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के रमपुरवां में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हुई धांधली के मामले में शुक्रवार को कोठीभार पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज किया है।
कोठीभार पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम विकास अधिकारी रंजय कुमार गौंड़ ने बताया है कि गांव रमपुरवां में वर्तमान ग्राम प्रधान पर मृत व्यक्ति के नाम पर कार्य की रकम अपने खाते में मंगाने का गंभीर आरोप था। इस मामले में मृतक सेठई के बेटे रामसेवक ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी।
आरोप था कि शिकायतकर्ता के पिता के देहांत के बाद भी उनका मनरेगा जॉबकार्ड संचालित रहा। उसमें खाता संख्या बदलकर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर ने रकम की निकासी कर ली। वही उच्चाधिकारियों की जांच में ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक तथा ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी पाया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों पर कोठीभार थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में कोठीभार थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम प्रधान रमपुरवां अंगद गौंड़, रोजगार सेवक मीना सिंह व ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर माधव प्रसाद निवासी रतनपुर, थाना नौतनवां पर सरकारी धन के गबन सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।