{"_id":"69d57248e38c64f4920c87d1","slug":"fir-of-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-in-accidental-death-case-maharajganj-news-c-209-1-kld1026-148771-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में मौत मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में मौत मामले में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
महुली। सुरसी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर लापरवाही पूर्वक दुपहिया वाहन चलाते हुए टक्कर मारने को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपाेर्ट दर्ज की है।
गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसी निवासी विनोद मौर्य पुत्र स्व भोला प्रसाद मौर्य ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में उल्लेख किया कि दो अप्रैल को उसकी माता गीता देवी मुखलिसपुर से अपने घर आने के लिए धनघटा से खलीलाबाद रोड पर मुखलिसपुर नहर पुलिया के पास सड़क की पटरी पर खड़ी सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी समय करीब 1:45 बजे दिन में नाथनगर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।