{"_id":"6a515ace054d7e400e040ea6","slug":"fir-lodged-over-10-lakh-fraud-under-the-pretext-of-securing-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180923-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, प्राथमिकी
विज्ञापन
पीड़ित ने बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे रुपये, जमीन और रुपये नहीं मिलने पर की शिकायत
भिटौली। जमीन दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर भिटौली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली बाजार निवासी विनोद उर्फ बैजनाथ यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बरियारपुर निवासी शाहिद सिद्दीकी ने दो वर्ष पूर्व उसे जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि शाहिद ने विश्वास में लेकर बैजनाथ के बैंक खाते से अपने खाते में तीन अप्रैल 2024 को 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस किए। उसने कई बार उसे जमीन दिलाने की बात कही लेकिन वह टालमटोल करता रहा। जब उसने वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये भी नहीं दिए। आज-कल करके टालता रहा। थक हारकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी शाहिद सिद्धीकी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित विनोद यादव की तहरीर पर आरोपी शाहिद सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।