{"_id":"69af32193ca0c28e7a0b95d3","slug":"fir-lodged-in-timber-smuggling-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172995-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लकड़ी तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लकड़ी तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महाराजगंज। पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार में सात मार्च की देर रात 10 बजे उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका जो समरधीरा की ओर से आ रहा था। उस पर तिरपाल बंधा हुआ था।
ट्रक चालक नीरज चौहान, निवासी कोहरगड्डी, थाना खड्डा, जिला कुशीनगर से पूछताछ की। पहले चालक ने लकड़ी के बजाय गल्ला का सामान होने की बात बताई गई। लेकिन कागजात मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ के बाद चालक ने कबूल किया कि ट्रक में शीशम, सागौन और जामुन की लकड़ी लदी है, जिसके कोई वैध कागजात नहीं हैं।
ट्रक का तिरपाल खुलवाने पर इसकी पुष्टि हुई। चालक ने बताया कि यह लकड़ी मोहाना बाजार सिद्धार्थनगर जिला के पास से लोड की गई थी और कुशीनगर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
ट्रक चालक नीरज चौहान को वन अधिनियम और ट्रांजिट परमिट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। लकड़ी लदे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की उपनिरीक्षक जटाशंकर सिंह के शिकायत पर आराेपी नीरज चौहान, निवासी कोहरगड्डी, थाना खड्डा, जिला कुशीनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।