फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged in dispute over water pipe

Maharajganj News: पानी के पाइप को लेकर विवाद में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in dispute over water pipe
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में पानी के पाइप को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

करमहा टोला सेमरहिया निवासी माया ने आरोप लगाया है कि 13 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे पानी के पाइप को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पुष्पा और सत्यम ने उन्हें जमकर मारा-पीटा। आरोप है कि दोनों ने माया को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। माया ने बताया कि जब वह डरकर अपने घर में चली गईं तो आरोपियों घर में घुसकर फिर से पीटा। साथ ही घर में रखे सामान को तोड़-फोड़ दिया। घटना के दौरान गांव के कई लोगों ने इसे देखा और बीच-बचाव भी किया। भागते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 16 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पा और सत्यम निवासी करमहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed