{"_id":"698b946e6766e98c74081bb6","slug":"fir-lodged-in-case-of-beating-of-minor-boy-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171324-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग लड़के की पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग लड़के की पिटाई मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्रिकेट खेल रहे एक नाबालिग लड़के की पिटाई के मामले में बरगदवा पुलिस आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई।
बरगदवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की विमला देवी ने तहरीर देकर आरोपी कमलनाथ यादव पर नाबालिग बेटे को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई करने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना है कि मेरा बेटा दिलीप गौतम (12) रविवार की दोपहर नदी के किनारे कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच गांव के ही मिथिलेश यादव से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कलमनाथ यादव ने दिलीप को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी से बुरी तरह से मारा-पीटा। बरगदवा थाना अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि विमला देवी की तहरीर पर आरोपी कलमनाथ यादव के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
घरेलू विवाद में पटीदारों पर मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंसूरगंज शाहू टोला निवासिनी सुनीता देवी ने घरेलू बात को लेकर अपने पटीदारों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़िता का आरोप है कि उसके पति बाहर रहते हैं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पटीदार दशरथ, कमलावती, मोहित व संजू देवी घरेलू मामले को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। मना करने पर लात-मुक्का, लाठी डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।