फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against unknown driver in case of death of teenager in accident

Maharajganj News: हादसे में किशोर की मौत मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against unknown driver in case of death of teenager in accident
सिंदुरिया। दस मार्च की रात बरात से लौट रहे एक वाहन की दूसरे वाहन की टक्कर में आयुष नामक एक बालक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। मृतक आयुष के पिता रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोघरही टोला भरपटिया निवासी जितेंद्र राय की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने वाहन और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राय ने तहरीर देकर बताया कि बीते 10 मार्च को बोलेरो से हमारा लड़का जयश्री थाना सिंदुरिया बरात गया था। चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए चिउटहा चौराहे पर अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे में बोलेरो में बैठे मेरे लड़के आयुष की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार मृतक आयुष के पिता की तहरीर पर बोलेरो व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed