{"_id":"693b28bd801b21f1770d98a5","slug":"fir-lodged-against-two-for-making-obscene-photos-viral-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1162307-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अश्लील फोटो वायरल करने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अश्लील फोटो वायरल करने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
निचलौल। कुशीनगर जिले की एक महिला के इंस्ट्राग्राम से फोटो लेकर अश्लील बना ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। ब्लैकमेल में नाकाम होने पर आरोपियों ने अश्लील फोटो पीड़िता की बेटी सहित अन्य परिजनों के मोबाइल पर भेज दी। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह कुशीनगर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 10 में रह रही है। इसी बीच एक शख्स ने उसकी इंस्ट्राग्राम आईडी से फोटो चोरी कर ली। फिर शख्स ने एक महिला के साथ मिलकर उनकी फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया। फिर दोनों उन्हें अश्लील फोटो भेजकर दो लाख रुपए की मांग करने लगे। रकम न देने पर दोनों ने अश्लील फोटो को उनकी बेटी सहित अन्य परिजनों के मोबाइल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूरज निवासी गोपाला थाना घुघली और दीमा देवी निवासी वार्ड नंबर 10 नगर पंचायत निचलौल के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।