फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against three for allegedly beating and driving daughter-in-law out of the house

Maharajganj News: बहू को मारपीट कर घर से भगाने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 11 Apr 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three for allegedly beating and driving daughter-in-law out of the house
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रामप्रीत यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटी के ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने दहेज न देने पर बेटी को मारपीट कर घर से भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि बेटी मनीषा की शादी 12 मई 2020 को नौतनवां क्षेत्र के जमुहरा कला के टोला पिपरहिया निवासी कृष्णा यादव के साथ की थी। शादी में 5 लाख नकद व सोने की अंगूठी व माला दिया था। बेटी ससुराल जाने के कुछ दिनों बाद परिवार के व्यवहार में बदलाव आ गया। दामाद कृष्णा ने दूसरी शादी कर ली। बेटी के विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारा-पीटा और 12 जून 2025 को घर से निकाल दिए। साथ ही चार पहिया वाहन न लाने पर जान से मारने पर धमकी देने लगे। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति कृष्णा यादव, ससुर सीताराम यादव व सास सुमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed