फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband and four others for dowry harassment

Maharajganj News: पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and four others for dowry harassment
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमही निवासी नाजमा खातून की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में नाजमा ने कहा कि उनकी शादी 27 फरवरी 2023 को सबरे आलम, निवासी लक्ष्मीपुर से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से बाइक, नकदी और सामान देकर विदाई की। ससुराल में पहले सब कुछ ठीक था, मगर अचानक पति व ससुराल के लोग कम दहेज का ताना मारते हुए और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मैंने पूरी बात अपने पिता को बताई। फिर कुछ लोगों की मध्यस्थता में ससुराल में पंचायत के बाद ससुराल में रहना शुरू कर दिया। इसी बीच अप्रैल 2024 के पहले सप्ताह में पति सबरे आलम, देवर महमूद, ससुर सैलाब अंसारी व सास कमरुन निशा दहेज के लिए फिर प्रताड़ित करने लगे। मेरे मना करने पर आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी पति, देवर, ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बेटे पर मारपीट का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया निवासी कमलेश यादव ने अपने बेटे पर मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कमलेश ने बताया कि 28 दिसंबर की रात आठ बजे मेरा बेटा बंटी मुझे गालियां देते हुए मारने लगा। मारपीट में मेरे सिर और आंख पर काफी चोटें आई हैं। लोगों के बीच-बचाव करने पर उसने जान मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बंटी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article