फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband and four others for dowry harassment

Maharajganj News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and four others for dowry harassment
दो लाख रुपये दहेज की मांग, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ज्योति पांडेय ने तहरीर देकर पति अनिल पांडेय, सास मालती देवी, देवर विपुल पांडेय और जेठानी निक्की देवी पर दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।



ज्योति के अनुसार, 25 मई 2021 को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भनौली गांव में उनका विवाह अनिल पांडेय के साथ हुआ था। विदाई के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। 21 नवंबर 2025 को आरोपियों ने ज्योति को कमरे में बंद करके बाल खींचे, लात-मुक्के मारे, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए जलाकर मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने ज्योति का समस्त स्त्रीधन छीन कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




ज्योति ने फोन पर अपने पिता को सूचित किया और मायके मेदनीपुर थाना घुघली आ गईं। इसके बाद 15 मार्च 2026 को दोपहर करीब एक बजे बोलेरो से अनिल पांडेय, मालती देवी, विपुल पांडेय और निक्की देवी उनके मायके पहुंचे। वहां उन्होंने ज्योति को गालियां दीं। मारपीट से ज्योति को अंदरूनी चोटें आईं। ज्योति पांडेय ने 17 अप्रैल 2026 को महिला थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थाना प्रभारी ने प्रियंका मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनिल पांडेय, सास मालती देवी, देवर विपुल पांडेय और जेठानी निक्की देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed